
बिजनेस
10 खबरें


₹53 का IPO... ₹7 का GMP! 5 अगस्त से खुलेगा Ardee Industries का इश्यू, निवेश से पहले जानिए पूरी तस्वीर
Ardee Industries का ₹426 करोड़ का मेनबोर्ड IPO 5 अगस्त से निवेशकों के लिए खुलेगा। कंपनी ने ₹50-53 प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है, जबकि ग्रे मार्केट में फिलहाल ₹7 का प्रीमियम चल रहा है। हालांकि GMP केवल एक संकेत है, इसकी कोई गारंटी नहीं होती।

भारत के स्पेसटेक स्टार्टअप्स ने जुटाए ₹8,327 करोड़, Skyroot ₹1,434 करोड़ के साथ सबसे आगे
भारत के अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी स्टार्टअप्स ने जुलाई 2026 तक 241 फंडिंग राउंड में करीब ₹8,327 करोड़ जुटाए हैं। स्काईरूट एयरोस्पेस लगभग ₹1,434 करोड़ की फंडिंग के साथ सबसे आगे है। विक्रम-1 की ऑर्बिटल उड़ान और अनुकूल सरकारी नीतियों ने भारत के निजी अंतरिक्ष उद्योग को नई रफ्तार दी है।

अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक! ब्रांच जाने से पहले देख लें RBI की पूरी छुट्टियों की लिस्ट
अगर अगस्त 2026 में बैंक शाखा जाकर कोई जरूरी काम निपटाने की योजना बना रहे हैं, तो पहले यह खबर जरूर पढ़ लें। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अवकाश कैलेंडर के अनुसार अगले महीने रविवार, दूसरे-चौथे शनिवार, स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन और विभिन्न राज्यों के स्थानीय त्योहारों को मिलाकर बैंक कुल 14 दिन बंद रहेंगे। हालांकि, UPI, ATM, इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी।

मुनाफे से सीधे घाटे में BPCL! पहली तिमाही में ₹3,962 करोड़ का झटका
भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) को वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में ₹3,962.13 करोड़ का शुद्ध घाटा हुआ है। कंपनी ने कम विपणन मार्जिन और एलपीजी पर भारी अंडर-रिकवरी को इसकी प्रमुख वजह बताया है, जबकि राजस्व में वृद्धि दर्ज की गई।

214 का शेयर 269 पर लिस्ट... Laser Power IPO ने कराई तगड़ी कमाई, पहले दिन ही निवेशकों की हुई बल्ले-बल्ले
Laser Power & Infra के शेयरों की शेयर बाजार में शानदार एंट्री हुई। 214 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले शेयर 26% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ, जिससे IPO निवेशकों को पहले ही दिन शानदार लिस्टिंग गेन मिला।

Airtel का बड़ा तोहफा! ₹24 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान, इस तारीख से पहले खरीदेंगे शेयर तो मिलेगा फायदा
भारती एयरटेल ने FY26 के लिए ₹24 प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड घोषित किया है। 24 जुलाई 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की गई है। इस तारीख तक जिन निवेशकों के नाम कंपनी के रिकॉर्ड में होंगे, वही डिविडेंड पाने के पात्र होंगे।

क्यूब हाईवेज ट्रस्ट का 5000 करोड़ का बड़ा IPO जल्द, इंफ्रा सेक्टर में निवेश का बनेगा नया जरिया
क्यूब हाईवेज ट्रस्ट 5,000 करोड़ रुपये का IPO लाने की तैयारी में है। यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा, जो निवेशकों को हाईवे एसेट्स में निवेश का मौका देगा।

एअर इंडिया के CEO कैंपबेल विल्सन का इस्तीफा, भारी घाटे और अहमदाबाद क्रैश रिपोर्ट के बीच लिया फैसला
टाटा समूह की एयरलाइन एअर इंडिया के CEO कैंपबेल विल्सन ने इस्तीफा दे दिया है। कंपनी के बढ़ते घाटे और परिचालन संबंधी चुनौतियों के बीच विल्सन सितंबर 2026 में पद छोड़ सकते हैं।

भारत की अर्थव्यवस्था में तेजी, शेयर बाजार और GST कलेक्शन ने तोड़ा रिकॉर्ड
इस सप्ताह भारतीय अर्थव्यवस्था से जुड़े बड़े आंकड़े सामने आए हैं, जिनमें शेयर बाजार और GST कलेक्शन में रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की गई है।
