समाचार लोड हो रहे हैं… / Loading news…
समाचार लोड हो रहे हैं… / Loading news…
32 खबरें
कानपुर के कारोबारी विनीत मिनोचा की हत्या की जांच में पुलिस को नौकर विशाल के मोबाइल से कई अहम जानकारियां मिली हैं। जांच के मुताबिक, हत्या से पहले उसने नया सिम लिया, चाकू से जुड़ी जानकारी सर्च की और कारोबारी के बेटे सुब्रत को छह बार फोन किया था।
दिल्ली के आया नगर में जिम ट्रेनर विजय कुमार की गोली मारकर हत्या के बाद सोशल मीडिया पर हिमांशु भाऊ गैंग के नाम से जिम्मेदारी लेने वाली पोस्ट सामने आई है। पुलिस इस दावे की पुष्टि करने के साथ पुराने हत्याकांड से संभावित कनेक्शन की भी जांच कर रही है।
इंदौर के होटल एलएक्स में मिली ब्यूटीशियन सोनिला शर्मा की लाश के मामले में पति संजय शर्मा के बयान ने जांच की दिशा बदल दी है। पुलिस ने आरोपी पाइप कारोबारी दीपक खंडेलवाल पर आपत्तिजनक वीडियो से ब्लैकमेल कर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है।
इंदौर के नया बसेरा में 16 वर्षीय 11वीं के छात्र उदय खोकरे का शव घर के कमरे में बिस्तर पर मिला। गले पर फंदे के निशान और घटनास्थल की परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस ने उसके पिता को हिरासत में लिया है।
इंदौर के गौतमपुरा क्षेत्र के भीलबड़ौली में किसान विष्णु तंवर की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है कि वारदात किसी बाहरी दुश्मन ने नहीं, बल्कि उसके करीबी दोस्त राहुल मंडलोई ने अंजाम दी। पुलिस के अनुसार 8 लाख रुपए के लेन-देन और एक महिला मित्र के बार-बार आ रहे फोन कॉल को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो बाद में पत्थर से वार कर हत्या तक जा पहुंची। आरोपी ने वारदात के बाद खून से सने कपड़े धोए और पुलिस से बचने के लिए कीटनाशक भी पी लिया।

बड़वानी जिले के बोरपड़ावा जंगल में पुलिस ने ड्रोन और 75 जवानों की मदद से चार खेतों में लगी अवैध गांजे की फसल पकड़ी। 10 क्विंटल 71 किलो गांजा जब्त, आरोपी मौके से फरार, वन विभाग की मदद से चिन्हित।
इंदौर में ऑनलाइन शेयर बाजार ठगी गिरोह का पर्दाफाश, 13 गिरफ्तार। आरोपी 'Nokia_Securities' नाम के फर्जी ऐप से लोगों को निवेश के जाल में फंसाकर मुनाफे का लालच देते और बड़ी रकम ऐंठते थे। मामला यूपी के ललितपुर में दर्ज शिकायत से खुला, तार इंदौर से जुड़े। पुलिस अब बैंक खातों और डिजिटल लेनदेन की जांच कर बाकी सदस्यों व पीड़ितों की तलाश में जुटी है।
इंदौर के खजराना इलाके में एक महिला को फोन कर ठग ने उसके छोटे बेटे की जान पर सांप के खतरे का डर दिखाया। खुद को दरगाह का बाबा बताकर पूजा कराने के नाम पर पहले 6 हजार और फिर 25 हजार रुपए ट्रांसफर करवा लिए। दोबारा 25 हजार मांगने पर महिला को शक हुआ।
इंदौर क्राइम ब्रांच ने ब्राउन शुगर सप्लाई करने के आरोप में मंदसौर निवासी अय्यूब कुरैशी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को यह सुराग पहले गिरफ्तार किए गए ई-रिक्शा चालक राहुल सौदागर से पूछताछ के दौरान मिला था। राहुल के पास से 18.89 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई थी। अब पुलिस पूरे सप्लाई नेटवर्क की पड़ताल कर रही है।