LIVE
ताज़ा समाचार लोड हो रहे हैं...
Lokswami Emblem
Lokswami
होम
सावधान हुकूमत! अब जम्हूरियत सड़क पर उतरी
सत्ता के खिलाफ सड़कों पर उतरती जनतालोकस्वामी ग्राफिक्स
Opinion
ई-पेपर

सावधान हुकूमत! अब जम्हूरियत सड़क पर उतरी

Yogendra Joshi"Unfiltered by Yogendra Joshi"2 min read18/08/26

जब भी सड़कों पर निकले हैं उम्मीद के कारवां, हुकूमत के महलों में फिर छा गया है धुआं। घरों से जो निकले हैं हक मांगने सड़कों पर, ज़माने ने देखा है अंदाज़ उनका अड़कर।।

Lokswami AI

इतिहास गवाह है जब-जब प्रजा ने सत्ता के खिलाफ बगावत की है... जब-जब जनता सड़क पर उतरी है, तब-तब सत्ताधीशों की सांस फूली है।

सत्ताधीशों को यह समझ लेना चाहिए कि बगावत के जर्म्स सिर्फ राजनीति के कारण ही नहीं फैलते हैं, बल्कि जुल्म-ओ-सितम तथा भ्रष्टाचार से लबरेज विभिन्न समस्याओं से उपजा असंतोष भी इसकी एक बड़ी वजह होती है। यदि जनता सड़क पर उतर आए तो समझ लेना चाहिए, कि हुकूमत अपने कर्तव्य से भटक गई है।

पब्लिक में भी यदि यूथ का जूथ है तो जन पैमाने पर असंतोष का ग्राफ बढ़ता ही जाता है। यही लोकतंत्र की ताकत भी है। सड़क पर उतरी जनता एक चेतावनी है आने वाले वक्त की, जो भविष्य में जल्द ही 'सत्ता पलट' की ओर इशारा करती है। श्रीलंका और बांग्लादेश जैसे पड़ोसी हमारे पास सबसे बड़ा उदाहरण है, जहां अवाम ने मौजूदा सरकारों को सत्ता से बेदखल कर ही दिया।

हिंदुस्तान में भी हालत कुछ इसी तरह नुमाया हो रहे हैं। एक छोटी सी टिप्पणी पर जनता कॉकरोच पार्टी जैसा संगठन खड़ा हो जाता है। लोग खुद-व-खुद उससे जुडऩे लगते हैं और खुलकर अपना आक्रोश व्यक्त करते हैं। देशभर में जगह-जगह लोग कॉकरोच की तरह फैल जाते हैं, सड़क पर उतर आते हैं और खुलेआम चुनौती देते हैं।

हो सकता है जनता कॉकरोच पार्टी भविष्य में शक्तिशाली बनकर उभरे, या फिर जिस तरह एक जाजम पर जो अराजनीतिक और असंगठित लोग आए थे वे बिखर जाएं। लेकिन इतना तो तय हो गया कि लोगों के दिलो दिमाग में सत्ता के खिलाफ एक विस्फोट दबा हुआ है। एक चिंगारी किसी भी समय शोले भड़का देगी, और जिस दिन ऐसा होगा उस दिन सत्ताधीशों को भागने के लिए पतली गली भी नसीब नहीं होगी।

यह पब्लिक है, जो शोषण-दमन-जुल्म-सितम सहन करती है। सत्ताई राजनीतिक दांव-पेंच चलते रहते हैं। लेकिन कहते हैं कि समय की भी अपनी एक मर्यादा है। जब धमाका होगा तब ना धर्म होगा ना मजहब, ना हिंदी होगी ना उर्दू, ना इंग्लिश होगी ना हिंग्लिश, ना जाति होगी ना वर्ग। स्वतंत्रता आंदोलन की तरह कूद पड़ेंगे सब एकजुट होकर मैदान में।

राजनीति कर रहे पक्ष और विपक्ष को अभी से यह समझ लेना चाहिए, कि जम्हूरियत ने सड़क पर उतरना शुरू कर दिया है। विधानसभा की ओर मार्च करना भी उसे आ गया है। अभी भले ही यह सिर्फ एक ट्रेलर हो, लेकिन 'पूरी झांकी' किसी भी दिन दिखाने में यह पब्लिक परहेज नहीं करेगी।

लिख रहा हूं मैं अंजाम जिसका, कल आगाज आएगा,
मेरे लहू का हर एक कतरा इंकलाब लाएगा।
मैं रहूं या न रहूं पर ये वादा है मेरा तुमसे कि,
मेरे बाद वतन पर मरने वालों का सैलाब आएगा।।

संबंधित खबरें

चीनी ने छीना चैन
Opinion

चीनी ने छीना चैन

शक्कर के भाव पिछले तीन महीनों में 40 प्रतिशत तक बढ़ चुके हैं। रक्षाबंधन के बाद अब आने वाले त्योहारों पर भी महंगाई की छाया मंडरा रही है। Unfiltered with Yogendra Joshi में पढ़ें, गन्ने की कम बुवाई से लेकर इथेनॉल ब्लेंडिंग और सरकार की देरी तक, चीनी संकट की पूरी और बेबाक पड़ताल।

पूरा खबर
YouTube से कमाई अब होगी और मुश्किल! 4,000 घंटे की जगह 8,000 Watch Hours, Shorts के लिए चाहिए 2 करोड़ Views
Opinion

YouTube से कमाई अब होगी और मुश्किल! 4,000 घंटे की जगह 8,000 Watch Hours, Shorts के लिए चाहिए 2 करोड़ Views

YouTube ने Partner Program की कमाई से जुड़ी शर्तें सख्त कर दी हैं। 1 फरवरी 2027 से नए क्रिएटर्स को विज्ञापन और Premium revenue के लिए 8,000 qualified watch hours या 2 करोड़ qualified Shorts views पूरे करने होंगे। मौजूदा monetized creators पर यह entry threshold लागू नहीं होगा।

पूरा खबर
पत्थर पर लिखे नाम, दिलों पर लिखे सवाल: पहलगाम की 'शहीद स्मारक' और अधूरी उम्मीदों की दास्तान
Opinion

पत्थर पर लिखे नाम, दिलों पर लिखे सवाल: पहलगाम की 'शहीद स्मारक' और अधूरी उम्मीदों की दास्तान

बैसरन हमले के एक साल बाद, लिद्दर नदी के किनारे खड़ा यह 'शहीद स्मारक' पर्यटकों के लिए एक संवेदनशील पड़ाव बन गया है, लेकिन क्या पत्थरों पर खुदे नाम पीड़ितों के परिवारों का दर्द कम कर पा रहे हैं?

पूरा खबर
1 लाख का कैंसर इंजेक्शन निकला नकली! वायल में दवा की जगह पानी, 9 करोड़ के रैकेट में 17 गिरफ्तार
National

1 लाख का कैंसर इंजेक्शन निकला नकली! वायल में दवा की जगह पानी, 9 करोड़ के रैकेट में 17 गिरफ्तार

दिल्ली क्राइम ब्रांच ने कथित नकली कैंसर दवा रैकेट का खुलासा करते हुए 17 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, करीब 1 लाख रुपये में बेचे जा रहे एवालुमैब इंजेक्शन के सैंपल में जरूरी एक्टिव इंग्रीडिएंट नहीं मिला। जांच में 588 भरे हुए एंटी-कैंसर वायल, नकदी और बड़ी मात्रा में दवाएं बरामद की गई हैं।

पूरा खबर